आरा, मई 14 -- आरा। भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उप चुनाव में महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार सोनू कुमार राय चुनाव जीत गये हैं। उन्होंने एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद को साढ़े तीन सौ से अधिक वोटों से हरा दिया। इस तरह राजद ने जदयू से यह सीट छीन ली। जदयू के बागी उम्मीदवार मनोज उपाध्याय एनडीए की हार की वजह बने। एमएलसी राधाचरण साह के पिछले विधानसभा चुनाव में संदेश से विधायक निर्वाचित होने के बाद उनके इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी और विधान परिषद उपचुनाव कराना पड़ा था। सोनू कुमार राय को 2507 वोट मिले हैं। जीत के लिए 2668 वोटों की जरूरत थी, लेकिन द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती खत्म होने के बाद बढ़त के आधार पर सोनू कुमार राय चुनाव जीत गये। यह भी पढ़ें- भोजपुर-बक्सर एमएलसी चुनाव की गिनती शुरू : कन्हैया पहुंचेंगे विधान परिषद या सोनू,...