भोजपुर पुलिस ने चरस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
मुरादाबाद, मई 21 -- थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को 409 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। 20 मई 2026 की रात करीब 10:45 बजे थाना भोजपुर पुलिस टीम काशीराम कॉलोनी से आगे आम के बाग के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मिले शाने आलम पुत्र फारूक निवासी मोहल्ला जामा मस्जिद एवं हाल निवासी काशीराम कॉलोनी निकट लवली मैरिज हॉल कस्बा भोजपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 409 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।पुलिस ने मौके पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए बरामद चरस को सील कर कब्जे में लिया तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.