आरा, जुलाई 15 -- -जिले के सभी प्रखंडों के एक-एक स्कूल का किया गया है चयन -केंद्रीय कृषि विवि पूसा, यूनिसेफ और आईआईपास करेगा टूल से जांच आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।

न्यूट्रिशन इन्वायरमेंट ऐससमेंट टूल भोजपुर के सरकारी प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता व पोषण संबंधित पर्याप्त स्वच्छता व स्वास्थ्य संबंधी आंकलन न्यूट्रिशन इन्वायरमेंट एसेसमेंट टूल ऐट स्कूल नामक मानकीकृत टूल के माध्यम से किया जायेगा। इसमें स्कूल के खाद्य प्रबंधन, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पेयजल, हाथ धोने की सुविधाओं और स्वास्थ्य व पोषण से जुड़ी गतिविधियों का समग्र मूल्यांकन शामिल होगा।

मुख्य उद्देश्य इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में पोषण स्वास्थ्य सेवाओं की सेवाओं को बेहतर बनाना, किशोरों में संतुलित आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वास्थ्य व्यवहारों को अपनाने के लि...