आरा, अक्टूबर 1 -- पीरो/ तरारी, संवाद सूत्र। बिहार में कार्यरत सभी कोटि के शिक्षकों को पूर्ण सप्तम वेतनमान और पुरानी पेंशन की बहाली को ले आज गांधी जयंती से पटना के गर्दनीबाग में बेमियादी सत्याग्रह शुरू होने जा रहा है। इनमें पीरो और तरारी प्रखंड समेत पूरे क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शामिल होकर अपनी मांग बुलंद करेंगे। गुरुवार को पीरो में बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। मौके पर शशांक पांडेय, अभिनव सिंह, आरिफ रौनक, जितेंद्र पटेल, अशोक सिंह, मोहन कुशवाहा, जयप्रकाश मिश्रा, मनोरमा सिंह, नम्रता वर्मा, चंदा कुमारी, प्रीति किरण, रेशमा खातून व सुहैल आलम शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...