निज संवाददाता, जून 30 -- भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड स्थित बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी का एनकाउंटर सही था या फर्जी? अभी इसकी जांच चल रही है। इस बीच बिलौटी गांव में शहीद भरत नगर का एक बोर्ड लगा दिया गया है। इस बोर्ड पर भरत तिवारी की तस्वीर भी लगी है। दरअसल बिलौटी गांव के पुनर्वास क्षेत्र में दिवंगत भरत तिवारी के अधूरे सपनों को साकार करने की मुहिम आगे बढ़ने लगी है। समाजसेवियों और ग्रामीणों के सहयोग से पहले पुनर्वास स्थल का नामकरण भरत तिवारी नगर किया गया। फिर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई और अब मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल्द तीन से चार नये चापाकल लगाने की घोषणा की गई है। स्थानीय यूट्यूबर ने भी इस महीने की अपनी पूरी आय गांव के विकास कार्यों में लगाने का संकल्प लिया है। बता ...