आरा, जुलाई 15 -- -चरपोखरी राजकीय डिग्री कॉलेज में जिले के प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद और कुलपति हुए शामिल -संदेश राजकीय डिग्री कॉलेज में विधायक राधाचरण साह रहे मौजूद आरा, निज प्रतिनिधि। बिहार में उच्च शिक्षा को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। भोजपुर जिले के चरपोखरी, संदेश, अगिआंव और सहार प्रखंडों में स्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों का विधिवत उद्घाटन हुआ। यहां स्नातक (सत्र 2026-30) की कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया। भोजपुर के अलावा बक्सर, रोहतास और कैमूर के राजकीय डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन हुआ। मालूम हो कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर्गत 15 राजकीय डिग्री कॉलेज स्थापित हुए हैं। मौके पर समारोह का आयोजन हुआ। चरपोखरी राजकीय डिग्री कॉलेज में जिले के प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, वीर कुंवर ...