भोजपुर के अमन ने राष्ट्रीय कुश्ती में पदक जीत किया जिले का नाम रौशन
आरा, अप्रैल 17 -- आरा, निज प्रतिनिधि। छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों आयोजित अंडर 20 नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में भोजपुर के अमन ने जिले का नाम रौशन किया है। भोजपुर जिले के होनहार पहलवान अमन ने राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम पूरे देश में रौशन किया है। अमन की ऐतिहासिक उपलब्धि से जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है। खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। यह भी पढ़ें- किसान की बेटी महिमा का साई में चयन अमन ने अपने दमदार दांव-पेच, मजबूत तकनीक और आत्मविश्वास के बल पर सभी मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की। फाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.