मुजफ्फरपुर, जून 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भगवान परशुराम सनातन परिषद जिला संगठन की नौ सदस्यीय टीम सामाजिक कार्यकर्ता तेज नारायण झा तेजू के नेतृत्व में मंगलवार को आरा के बिलौटी गांव पहुंची। टीम ने एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। साथ ही इस एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग सरकार से की।इस दौरान टीम ने भरत के पिता काशीनाथ तिवारी, माता आशा देवी, भाई चंदन तिवारी से मिलकर विस्तार से जानकारी प्राप्त की। तेजू ने कहा कि भरत के परिवार को सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। यह भी पढ़ें- बिलौटी पहुंचे राधाचरण साह, परिजनों को दिया न्याय का भरोसा प्रतिनिधिमंडल में ओम प्रकाश झा, कुंदन शांडिल्य...