भोजपुर : स्कूल की छत से गिर छत्तीसगढ़ की रसोइया की मौत
आरा, जून 25 -- -पीरो बाजार स्थित पुष्पा प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार की रात हादसा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले के पीरो बाजार स्थित पुष्पा प्लस टू उच्च विद्यालय आवासीय परिसर में बुधवार की रात छत से गिरकर छत्तीसगढ़ निवासी एक युवती की मौत हो गई। मृत युवती छत्तीसगढ़ के सरबुजा जिला के बतौली थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी बलि राम की 20 वर्षीया पुत्री ममता कुमारी उर्फ ममता नागेश थी। वह पिछले कुछ महीने से पुष्पा प्लस टू उच्च विद्यालय आवासीय में रसोईया का काम करती थी।
हादसे की जानकारी आवासीय इंचार्ज अलका ने बताया कि बुधवार की रात सभी लोग खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गये थे। वह भी अपने कमरे में सोने चली गई थी। गुरुवार की सुबह जब वे लोग उठी, तो वह कमरे में नहीं दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने उसे बाथरूम एवं आवासीय परिसर में कई जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.