आरा, अप्रैल 29 -- -आरा-पटना हाईवे पर कोईलवर पुल के समीप बुधवार की सुबह हुआ हादसा -भांजी की शादी से लौटते समय पिकअप ने बाइक सवार दोनों दोस्तों को कुचला -एक ने घटनास्थल और दूसरे ने कोईलवर सीएचसी ले जाने में रास्ते में तोड़ा दम -सीसीटीवी फुटेज के जरिए पिकअप को चिह्नित कर कार्रवाई में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता पटना-बक्सर फोरलेन पर भोजपुर में कोईलवर पुल के समीप बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में सीएसपी संचालक सहित पटना जिला निवासी दो दोस्तों की मौत हो गयी। आरा से भांजी की शादी से लौट रहे बाइक सवार दोनों दोस्तों को एक तेज रफ्तार पिकअप ने कुचल दिया। यह भी पढ़ें- भोजपुर : सड़क हादसों में पिता-पुत्र सहित चार की मौत हादसे में एक ने घटनास्थल और दूसरे ने कोईलवर सीएचसी ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर ...