आरा, मार्च 14 -- -बेकार लकड़ियों से सजेगा घर, बाजार की मांग और रोजगार पर सीधे फोकस -हुनर के साथ तकनीक का संगम : 20 युवा बनेंगे शिल्पकार जगदीशपुर, निज संवाददाता खादी और ग्रामोद्योग आयोग की ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत शनिवार को जगदीशपुर के नयका टोला स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 20 दिवसीय वेस्ट वुड क्राफ्ट (बेकार लकड़ी शिल्प) प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। सामाजिक संस्था जन विकास क्रांति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार से जोड़ना है। ग्रामीण अभियंत्रण तथा नवीन तकनीकी आधारित उद्योग कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के 20 चयनित प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। 14 मार्च से दो अप्रैल तक चलने वाले इस शिविर में प्रशिक्षुओं को बेकार एवं अनुपयोगी लकड़ियों से आकर्षक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.