आरा, जुलाई 28 -- -कुपोषण पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, एनआरसी में कम दाखिले पर जवाब तलब -राज्य स्वास्थ्य समिति की समीक्षा में खुली पोल, 100 फीसदी बेड ऑक्यूपेंसी लक्ष्य से काफी पीछे भोजपुर आरा/ जगदीशपुर निज संवाददाता। भोजपुर में अति गंभीर कुपोषित बच्चों के उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति की उच्चस्तरीय समीक्षा में पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में बच्चों के कम दाखिले और कमजोर प्रदर्शन पर कड़ी नाराजगी जताई गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 तथा चालू वर्ष के अप्रैल-मई की समीक्षा में पाया गया कि जिले में एनआरसी का 100 प्रतिशत बेड ऑक्यूपेंसी लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। लगातार समीक्षा के बावजूद सुधार नहीं होने पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी (शिशु स्वास्थ्य) डॉ विजय प्रकाश राय ने जिला स्वास्थ्य प्रशासन से रिपोर्ट तलब क...