भोजपुर : पांच प्रखंडों में जल संरक्षण की योजनाओं की केंद्रीय जल आयोग की टीम ने की जांच
आरा, जुलाई 22 -- आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले के पांच प्रखंडों में जल संरक्षण के कार्यों की जमीनी हकीकत की जांच केंद्रीय जल आयोग की टीम ने बुधवार को की। इस दौरान जल शक्ति अभियान के तहत पोर्टल पर अपलोड जल संरक्षण की संरचनाओं का एक फीसदी योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया गया। जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचय जन भागीदारी पोर्टल पर अपलोड जल संरक्षण के कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिले के पीरो, तरारी, संदेश, सहार एवं चरपोखरी प्रखंडों में निर्मित जल संरक्षण संरचनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी वास्तविक स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान सोख पिट, नहर, पइन, तालाब सहित विभिन्न जल संरक्षण संरचनाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही पोर्टल पर अपलोड विवरण का स्थल पर मौजूद संरचनाओं स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.