आरा, मार्च 16 -- -​प्रधानाध्यापक ने धनगाईं थाने में दर्ज कराई लिखित शिकायत -ऑफिस का ताला तोड़कर पंखे, वाद्ययंत्र और साइंस किट चोरी -आलमारी और बक्से टूटे मिले, खेलकूद के सामान पर भी साफ किया हाथ जगदीशपुर, निज संवाददाता भोजपुर के धनगाईं थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, डुमरांव टोला में रविवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य की सरकारी संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह जब स्कूल खुला, तो कार्यालय और कमरों की स्थिति देखकर शिक्षक और स्थानीय ग्रामीण दंग रह गए। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह जब वे विद्यालय पहुंचे और उन्होंने मुख्य द्वार का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया, तो ...