आरा, जून 6 -- -जिले के सोन तटीय इलाकों में पेयजल संकट गहराया, अन्य इलाकों में कम खिसका -आरा शहर के भी कुछ मोहल्लों में चापाकल से कम निकल रहा पानी -लोगों को पेयजल संकट से उबारने के लिए प्रशासन की ओर से शहर से प्रखंडों में खोले गए प्याऊ आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले में अप्रैल महीने से ही शुरू भीषण गर्मी के कारण भूगर्भीय जलस्तर ढाई से तीन फुट तक नीचे खिसक गया है। इस कारण आरा शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालांकि अभी भयावहता की स्थिति नहीं है। जिले के सोन तटीय इलाके में पेयजल संकट कुछ अधिक गहरा गया है। यह भी पढ़ें- भोजपुर : जलस्तर तीन फुट तक नीचे खिसका, ग्रामीणों की परेशानी बढ़ीपेयजल संकट की स्थिति वहीं जिले के अन्य इलाके में इसकी तुलना में कम संकट है। आरा शहर के भी कई मोहल्ले में चापाकल से कम पानी ...