बलिया, सितम्बर 9 -- बलिया, संवाददाता। पारिवारिक अदालत ने भोजपुरी अभिनेता और बिहार के एमएलसी पवन सिंह पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह द्वारा दायर भरण-पोषण मामले की सुनवाई में उपस्थित नहीं होने पर बुधवार को एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। पवन सिंह के वकील हरिवंश सिंह ने बताया कि ज्योति सिंह की अंतरिम भरण-पोषण की याचिका पर बुधवार को न्यायाधीश कमलापति प्रजापति के समक्ष सुनवाई होनी थी। पवन सिंह का बयान भी अदालत में दर्ज किया जाना था।बताया कि पटना में बाढ़ के कारण पवन सिंह, जो भाजपा नेता भी हैं, उपस्थित नहीं हो सके। इसलिए सुनवाई स्थगित करने के लिए एक आवेदन दायर किया गया। यह भी पढ़ें- कोर्ट नहीं पहुंचने पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लगा जुर्माना, पत्नी ज्योति सिंह की याचिका पर थी सुनवाई बताया कि अदालत ने एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया और अगली सुनव...