भोजपुरी साहित्य में प्रवासन के सामाजिक-सांस्कृतिक अध्ययन पर यशवंत की पीएचडी
सीवान, अगस्त 19 -- गोरेयाकोठी, एकप्रतिनिधि। प्रखंड के सावना गांव निवासी डॉ. यशवंत कुमार सिंह ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के स्नातकोत्तर भोजपुरी विभाग से शोधकार्य पूरा कर पीएचडी की उपाधि हासिल की है। उन्होंने भोजपुरी साहित्य में व्यक्त प्रवासन के सामाजिक आ सांस्कृतिक अध्ययन' विषय पर शोध किया है। उनके शोध निदेशक भोजपुरी विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) दिवाकर पाण्डेय रहे। शोधकार्य की मौखिकी में जेपी विश्वविद्यालय, छपरा के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष व सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद प्रो. (डॉ.) वीरेंद्र नारायण यादव बाह्य परीक्षक रहे। इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा द्विवेदी, डॉ. नवनीत कुमार राय, दर्शनशास्त्र विभाग के प्रो. किस्मत कुमार सिंह, अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. नीरज वर्मा समेत शोध छात्र व अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.