गोपालगंज, मार्च 21 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान द्वारा आयोजित छठे राष्ट्रीय सह अंतरराष्ट्रीय तीन दिवसीय भोजपुरी सम्मेलन की तैयारी को लेकर शनिवार को थावे में दो चरणों में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पहली बैठक बाबा भूतनाथ वस्त्रालय के सभागार में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक स्वागत अध्यक्ष जय हिंद साह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें अर्थ संग्रहण कोषांग के सदस्यों के साथ समीक्षा की गई।दूसरी बैठक दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक मां भवानी थावे परिसर में पूर्व मुखिया उमेश प्रसाद यादव के आवास पर आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता संस्थान के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर प्रसाद साहू ने की। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों, अर्थ संग्रहण की स्थिति तथा आमंत्रित अतिथियों की स्वीकृति पर विस्तार से चर्चा हुई।डॉ. साहू ने बताया क...