हरिद्वार, फरवरी 26 -- भोजपुरी लोक समिति ने भेल के सेक्टर चार स्थित सामुदायिक केंद्र में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में लोक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में जमकर होली के रंग बिखरे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम संयोजक गौरव ओझा एवं सचिव सुनील कुमार गुप्ता ने उपस्थित सभी सदस्यों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समिति अध्यक्ष एनपी रॉय ने मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक हीप एवं सीएफएफपी रंजन कुमार का माल्यार्पण कर स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि संतोष गुप्ता सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। मंच संचालन राधेश्याम सिंह एवं गौरव ओझा ने किया। डायमंड म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत होली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.