आरा, मई 25 -- -ननऊर गांव में खुशी की लहर,परिजनों की खुशी से नम हुईं आँखें -टीवी से चिपके लोगों ने सम्मान मिलने पर किया जयकार का उद्घोष सहार, संवाद सूत्र। भोजपुरी लोक संगीत एवं लोक संस्कृति को नई पहचान दिलाने वाले भोजपुर जिले के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार भरत सिंह भारती को सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र के नाम पद्म विभूषण सम्मान, अवॉर्ड लेने पहुंचीं हेमा मालिनी, पिता को याद कर रोने लगीं बेटी अहाना देओलखुशी का माहौल कला के क्षेत्र में वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद उनके पैतृक गांव ननऊर समेत पूरे भोजपुर जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। सोमवार को सहार प्रखंड के ननऊर स्थित उनके आवास पर परिजनों एवं ग्रामीणों की भ...