गाजीपुर, जुलाई 26 -- पतार। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव निवासी भोजपुरी लोकगीत कलाकार संजय कुमार मिश्रा पप्पू का वाराणसी में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही लोकगीत जगत और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। संजय कुमार मिश्रा पप्पू अपनी मधुर आवाज, सादगी और लोकसंस्कृति के प्रति समर्पण के लिए पहचाने जाते थे। उन्होंने भोजपुरी और पूर्वांचल की लोकगीत परंपरा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोकगीत आयोजनों में उनकी प्रस्तुतियां श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देती थीं। उनका शव गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोगों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। गंगा घाट भरौली पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। कलाकारों और शुभचिंतकों ने कहा कि उनके निधन से भोजपुरी लोकसंगीत को अपूरणीय क्षति हुई है और उनका योगद...