मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर के दामुचक निवासी भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता सोनू पाण्डेय अब पटना के क्रिकेट मैदान पर चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे। सोनू पाण्डेय को बीआईपीएल (भोजपुरी इंडस्ट्री प्रीमियर लीग) सीजन-5 के लिए मुंबई में आयोजित नीलामी के दौरान अभिनेता व भाजपा सांसद 11 टीम मनोज तिवारी ने खरीदा। यह जानकारी सोनू पाण्डेय ने अपने सोशन मीडिया पर साझा की है। पटना में 17 मार्च से 20 मार्च तक बीआईपीएल का आयोजन होना है। सितारों की बल्लेबाज़ी और नेताओं-अभिनेताओं की कप्तानी दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट देने वाली है। इस सेशन में चार टीमें हैं, जिनमें निरहुआ-11 के कफ्तान दिनेश लाल यादव, रवि किशन-11 के कफ्तान रवि किशन और टाईगर-11 के कफ्तान प्रवेश लाल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.