प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज, संवाददाता। आसरा फाउंडेशन की ओर से दुर्गा पूजा पार्क, प्रीतमनगर में दो दिवसीय प्रयागराज महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति नीरज तिवारी व मेयर गणेश केसरवानी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। महोत्सव के पहले दिन का आकर्षण भोजपुरी नाइट रहा। गायिका रागिनी चंद्रा, रत्नेश दुबे, जितेंद्र तिवारी ने भोजपुरी गीतों तो आशुतोष श्रीवास्तव ने गजल से समा बांधा दिया। दूसरे सत्र में हुए सम्मान समारोह में उत्तराखंड की श्रुति अक्षय गोलवरकर को आसरा विशिष्ट गौरव सम्मान व ओम नारायण त्रिपाठी को प्रयागराज गौरव से नवाजा गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी व सचिव मनीष घोष ने अतिथियों व कलाकारों का स्वागत किया। संचालन डॉ. श्लेष गौतम ने किया। महोत्सव में नरेश महरानी, राकेश जैन, आलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.