गाजीपुर, अप्रैल 10 -- गाजीपुर। स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद मंगल पाण्डेय की 159वीं पुण्यतिथि पर जन्मस्थली नगरा, बलिया में उन्हें श्रद्धांजलि देने जा रहे भोजपुरी सम्राट और दिल्ली सांसद मनोज तिवारी का बुधवार कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। धर्मराज जायसवाल उर्फ धन्नू ने बताया कि सांसद मनोज तिवारी ने प्रवास के दौरान गाजीपुर से अपने पुराने नाते और भोजपुरी समाज में जिले की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. धमेन्द्र, मनीष जायसवाल, राजू, मुन्ना, विक्रम, अंशु, हर्ष, अंजनी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...