नई दिल्ली, जून 24 -- बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के लिए खबरों में बने हुए हैं। फिल्म इस हफ्ते रिलीज हो रही है और एक्टर्स फिल्म प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार एकदम अलग रोल में नजर आने वाले हैं। उनका एक भोजपुरी गाना भी फिल्माया गया है। इस बीच खिलाड़ी कुमार ने अपने एक बयान में भोजपुरी को हॉलीवुड से बेहतर बता दिया। एक्टर या ये बयान अब वायरल हो रहा है। उनकी ये तुलना कुछ लोगों को समझ नहीं आ रही है।अक्षय ने की तुलना अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल में अक्षरा सिंह के साथ 'घिस घिस' नाम का भोजपुरी गाना किया है। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि आगे वो भी भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करने वाले हैं। इसके जवाब में उन्होंने इंडस्ट्री की खूब तारीफ की। अक्षय ने भोजपुरी इंडस्ट्री और हॉलीवुड की त...