भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, सितम्बर 20 -- एक आभूषण दुकान का उद्घाटन करने बिहार के बिहारशरीफ पहुंची भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेर लिया और उनकी कार पर रोड़ेबाजी की। रोड़ेबाजी में उनकी कार के कई शीशे टूट गये। घटना के बाद पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया और अभिनेत्री को सुरक्षित भीड़ से बाहर निकाला। लहेरी थाना क्षेत्र के नाला रोड में ज्वलेरी शोरूम का उद्घाटन होना था। शनिवार को दोपहर बाद 2 बजे के करीब काजल के आने की खबर से हजारों युवाओं की भीड़ जुट गयी। कई युवकों को समारोह स्थल तक जाने नहीं दिया गया। इससे युवक हंगामा करने लगे। जैसे ही काजल बाहर निकलीं, भीड़ ने उन्हें घेर लिया। पुलिस और बाउंसर की मदद से उन्हें कार तक पहुंचाया गया। इसके बाद कुछ उपद्रवियों ने गाड़ी पर रोड़ेबाजी कर दी। हंगामे के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.