छपरा, अगस्त 24 -- छपरा । शहर के चंद्रावती आडिटोरियम में बच्चू बाबा कला वीथी के बैनर तले प्रो. बच्चू पाण्डेय जयंती सह कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। वरीय अधिवक्ता सुभाष चंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में पटना साइंस कालेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष व समारोह के मुख्य अतिथि डा. आसिफ रोहतासवी ने कहा कि बच्चू बाबा भोजपुरी साहित्य-संस्कृति के संवाहक थे। विधान पारिषद सदस्य डा. बीरेन्द्र नारायण यादव ने कहा कि ऐसा आयोजन सारण की साहित्य-संस्कृति को जीवित रखने का एक सफल और उम्दा प्रयास है। डा. महामाय प्रसाद विनोद ने कहा कि बच्चू बाबा अपने आप में साहित्य व कविता थे। वरिष्ठ साहित्यकार भगवती प्रसाद द्विवेदी के संपादन में प्रकाशित बच्चू बाबा : स्मृति-संचय का लोकार्पण डा. सुधा बाला व मंचासीन अतिथियों ने किया। संपादक भगवती बाबू ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.