देवरिया, मार्च 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। नागरी प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में तुलसी सभागार में शनिवार को वसंतोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गायकों ने भोजपुरिया गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को वसंत के रंग में सराबोर कर दिया। साथ ही चैता सहित अन्य गीत प्रस्तुत किए गए। समारोह के मुख्य गीतकार गिरिधर करुण ने स्वरचित चैता-चुअत अन्हरवे अंजोर हो रामा...सुनाकर भाव विभोर कर दिया। गायक अंटू भोजपुरिया ने नित्यानंद आनन्द के लिखे भोजपुरी गजल एगो मुस्की क अतना असर होइ...तथा चइत मासे चुनरी रंगइबे हो रामा... से श्रोताओं को वसंत के रंग में सराबोर कर दिया। श्वेता पाण्डेय ने चढल बा चइत के खुमार हो...प्रस्तुत कर सबको आनंदित कर दिया। गीतकार छेदी प्रसाद गुप्त विवश ने गीत- सब केहू लागल बा अपने जोगाड़ में... प्रस्तुत कर वर्तमान सामाजिक सच्चाई का पर्दाफाश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.