भोजपुरवा में कभी भी नदी में समा सकती है पानी की टंकी
बलिया, जुलाई 16 -- बांसडीह। टीएस बंधा के किनारे बसा भोजपुरवा गांव सरयू नदी में समाहित होने के कगार पर पहुंच गया है। गांव पूरी तरह कटान के मुहाने पर है। नदी आबादी से सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर है। गांव में बनी जल निगम की टंकी कभी भी पानी में विलीन हो सकता है। टंकी के दो तरफ नीचे तक नदी का कटान पंहुच गया है। गांव का प्राथमिक विद्यालय नदी में पहले ही विलीन हो चुका है। भोजपुरवा के पूरब टोला गांव के लोग खुद अपने ही हाथों से अपने कच्चे, पक्के, करकट, झोपड़ियां आदि को तोड़कर दूसरे गांव में पलायन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Balia News: खेतों और घरों को निगल रही सरयू के तेवर तल्ख गांव के पश्चिम टोला में केवल कुछ लोग डेरा बनाकर पशुओं के साथ रह रहें हैं। नायब तहसीलदार व अधिकारियों की टीम ने गांव का दौरा किया है, घरों और मकानों की सूचियां भी तैयार की हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.