गोपालगंज, जनवरी 11 -- गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव के समीप एनएच 27 पर डिवाइडर से टकराकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक मांझागढ़ थाना क्षेत्र के ही शशि राम का बेटा बबलू राम था। घायल युवक इसी गांव के राज कपूर राम का बेटा अश्वनी राम बताया गया है। इलाज के लिए उसे मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बबलू और अश्वनी एक बाइक पर सवार होकर रविवार को शहर के पुरानी चौक नोनिया टोली मोहल्ले में अपने दोस्तों से मिलने के लिए आए हुए थे। वापस दोनों एक बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इस बीच वे जैसे ही मांझागढ़ थाना क्षेत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.