भोजन हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक : डीपीओ
बगहा, मई 30 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोतीपुर बड़ा में शनिवार को फायर फ्री फूड एक्सहिबिशन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची समग्र शिक्षा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गार्गी कुमारी ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए बच्चों और शिक्षकों के इस प्रयास को खूब सराहा। अपने बीच डीपीओ को पाकर बच्चे बहुत खुश दिखाई दिए। डीपीओ ने बच्चों से कई तरह के प्रश्न पूछे, जिसका बच्चों ने बखूबी उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि गर्मी छुट्टी में पढ़ने के साथ-साथ खूब खेलना भी है, किसी को मामा के यहां जाना चाहिए तो किसी को बुआ के यहां, सबको कहीं ना कहीं घूमने जाना चाहिए और इसके साथ ही पढ़ाई को भी भूलना नहीं है। उन्होंने भोजन के विषय पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक है, लेकिन गर्मी के दिन में यह और आवश्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.