अल्मोड़ा, फरवरी 2 -- 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को स्याल्दे ब्लॉक की भोजन माताएं तहसील कार्यालय पहुंच गईं। यहां उन्होंने धरना प्रदर्शन किया और सीएम को ज्ञापन सौंपा। सरकार पर उनके अधिकारों के हनन का आरोप लगाया। तहसील पहुंचीं भोजन माताओं ने कहा कि सरकार उनके साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार कर रही है। पूरा कार्य लेकर उनके अधिकारों का शोषण किया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने जलूस के रूप में सरकार के खिलाफ नारे लगाए। तहसील कार्यालय पहुंचकर धरना दिया और अपनी नाराजगी जताई। बाद में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दर्शन सिंह नेगी और आरके उमेश शर्मा के साथ मुलाकात की। 11 सूत्रीय मांग पत्र सीएम को भेज समान कार्य समान वेतन, नियमतिकरण, घोषित मानदेय लागू करने, सम्मान जनक वेतन बृद्धि, धुएं रहित चूल्हे की व्यवस्था आदि मांगें रखीं। यहां अध्यक्ष पुष्पा देवी, बीडीसी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.