भोजन माताओं को दिया संतुलित आहार का प्रशिक्षण
हल्द्वानी, मार्च 12 -- हल्द्वानी। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत विकासखंड हल्द्वानी की 23 भोजन माताओं को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौलाखेड़ा में दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें उनको पोषक तत्व, संतुलित आहार, खाद्य स्वच्छता, रसोई एवं पेयजल की सफाई, कीट नियंत्रण, आग से बचाव, सोशल ऑडिट और अतिरिक्त पोषण मानकों की जानकारी दी गई। इस दौरान उनको प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन, आयुष्मान भारत, जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा और अटल पेंशन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह, संदर्भदाता डिकर सिंह पडियार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.