वाराणसी, अगस्त 23 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने रविवार को सिगरा स्थित आईआरसीटीसी के बेस किचन का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव भी रहीं। डीआरएम ने बेस किचन में भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, खाद्य सामग्री के भंडारण, पैकेजिंग, सफाई, स्वच्छता तथा भोजन तैयार करने में उपयोग किए जा रहे पानी की गुणवत्ता परखी। उन्होंने निर्देश दिया कि भोजन तैयार करने से लेकर पैकिंग तक निर्धारित खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन हो।इसके बाद डीआरएम ने बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-7 पर खड़ी बनारस-हडपसर (पुणे) अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पैंट्री मैनेजर को खराब मशीनों को शीघ्र ठीक कराने के के साथ यात्रियों को गुणवत...