नोएडा, मार्च 14 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में एलपीजी गैस की किल्लत से अनोखी स्थिति बन गई है। भोजन पकाने के लिए लोग अब दोस्त और पड़ोसियों की मदद ले रहे। जिले में एलपीजी घरेलू कनेक्शन के उपभोक्ताओं की संख्या करीब 10 लाख है। वहीं जिले में पीएनजी के घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या साढ़े चार लाख है। जिले में पिछले एक सप्ताह से एलपीजी सिलेंडर को लेकर मारामारी की स्थिति बनी हुई है। वहीं तमाम प्रयास करने के बाद भी बुकिंग नहीं हो पा रही है। इस तरह की परेशानियों को देखते हुए लोग आने पड़ोसी, दोस्त और रिश्तेदारों की मदद ले रहे हैं। सेक्टर-44 छलेरा गांव में सागर रहते हैं। उनका बड़ा परिवार है। उनका एलपीजी सिलेंडर खत्म हो गया और अब सिलेंडर की बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। समस्या को देखते हुए सेक्टर-45 में रहने वाले दोस्त के घर भोजन बनाया।इसी तरह सेक्टर-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.