मधुबनी, अप्रैल 9 -- धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर। हे राम ये क्या हो गया। खाना भी नसीब नहीं हुआ। यह कैसा ग्रह था कि भोजन पर बैठते ही फोन आया, खाना छोड़कर घर से निकला। वापस खाना खाने की इंतजार में बैठी रही लेकिन वह जिंदा नहीं लौटे। यह कहकरबेसुध हो रही पत्नी पूनम देवी की हालत देखकर आसपास के लोगों की आंखों से आंसू आ रहे थे। घटना के बाद भैरवस्थान थाना क्षेत्र के लोहना उत्तर पंचायत का माहौल गमगीन था। पवन यादव के पिता एवं अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक की पत्नी पूनम देवी ने बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे पूरा परिवार एक साथ भोजन करने बैठे थे। पवन ने जैसे ही भोजन का पहला कौर उठाया, उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन करने वाले को 'दोस्त' संबोधित करते हुए पवन ने कहा कि वह पांच मिनट में आ रहा है। इसके बाद वह थाली छोड़कर बाइक लेकर निकल ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.