भोजन न बनाने पर की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
नोएडा, जून 18 -- दादरी, संवाददाता। पुलिस ने जारचा रोड स्थित घर में पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी पति को गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि भोजन न बनाने पर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया दुपट्टा बरामद कर लिया। ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि चिटहेरा गांव के रहने वाले मोहित और कविता ने करीब दस वर्ष पूर्व गांव से भागकर कर प्रेम विवाह किया था। दोनों अलग-अलग जाति से संबंध रखते थे। दोनों के परिवार के लोग शादी से सहमत नहीं थे। इस कारण दोनों गांव से जारचा रोड पर दो बच्चों के साथ रह रहे थे। एडीसीपी के मुताबिक मंगलवार की रात मोहित का पत्नी कविता से भोजन न बनाने पर विवाद हो गया। इसके बाद उसने गुस्से में आकर दुपट्टे से गला घोंटकर कविता की हत्या कर दी। हत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.