रिषिकेष, मार्च 16 -- एम्स ऋषिकेश के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें भोजन नली के कैंसर के आधुनिक तकनीक पर आधारित इलाज के बारे में चर्चा की गयी। देशभर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपचार की सर्जिकल तकनीकों पर अनुभव साझा किए। सोमवार को एम्स में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह के मार्गदर्शन में डीन एकेडेमिक प्रो. सौरभ वार्ष्णेय ने किया। उन्होंने कहा कि सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में बेहतर परिणामों के लिए चिकित्सकों का नई तकनीकों से अपडेट रहना और मल्टीडिसिप्लिनरी दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है। उन्होंने इस प्रकार के अकादमिक सम्मेलन और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को मेडिकल शिक्षा और चिकित्सकों के कौशल विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम, विशेषज्ञो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.