भोजन को संतुलित और पोषणपूर्ण बनाना जरूरी
अलीगढ़, सितम्बर 30 -- अलीगढ़। आईएमए अलीगढ़ के अध्यक्ष व कंसलटेंट पैथोलॉजिस्ट डॉ. भरत कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि शाकाहारी भोजन को संतुलित और पोषणपूर्ण बनाना जरूरी है। दैनिक आहार में दाल, चना, राजमा, सोयाबीन, दूध व दुग्ध उत्पाद, मेवे, बीज, साबुत अनाज, हरी सब्जियां और फल शामिल करने चाहिए। उन्होंने बताया कि गुरुवार को विश्व शाकाहार दिवस है। शाकाहारी भोजन भी तभी लाभ देता है, जब वह संतुलित हो। उन्होंने कहा कि प्रोटीन, लौह तत्व, विटामिन बी-12 और कैल्शियम जैसे आवश्यक पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। कुछ लोगों में पोषण संबंधी कमी हो सकती है, इसलिए लक्षण या जोखिम होने पर चिकित्सकीय सलाह लेना उचित है। बिना चिकित्सकीय आवश्यकता के जांच या पोषक तत्वों की गोलियां नहीं लेनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.