गुड़गांव, मार्च 27 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सिलेंडरों की कमी के चलते थाली 15 से 30 रुपये तक महंगी हो गई। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ा है। चाय-नाश्ते से लेकर भोजन की थाली तक के दामों में बढ़ोतरी की गई है। शहर के जगह-जगह लेबर चौक पर दैनिक मजदूरों की खाने के लिए भीड़ रहती है। चौक पर मजदूरों को काम नहीं मिलने पर सस्तेदर पर मिलने वाले खाने का इंतजार रहता है। सेक्टर-5 लेबर चौक पर दैनिक प्रवासी मजदूर राम नरेश, पंकज, दुलीचंद ने कहा कि जब से गैस की कमी शुरू हुई है, हमें खाने-पीने में दिक्कत हो रही है। दिनभर काम करने के बाद शाम को गैस के लिए इधर-उधर भटकते हैं। यहां तो ना लकड़ी मिलती है और ना ही गैस, वापस गांव जा रहे हैं। मजदूरों ने कहा ककि गैस खत्म होने पर हमारे आस-पास के लोग हमारी हालत देखकर कभी-कभी हमें खाना दे देते हैं, लेकिन ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.