हमीरपुर, मार्च 18 -- राठ, संवाददाता।आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद आखिरी दिन कार्यकत्रियों की भोजन की थाली में थोड़ा सुधार हुआ। शेष व्यवस्थाएं ज्यों की त्यों बनी रही। खंड विकास कार्यालय के सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में 'पोषण भी पढ़ाई भी' के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को समाप्त हो गया है। प्रशिक्षण में राठ, गोहांड और सरीला की आंगनबाड़ी मौजूद रही। प्रशिक्षण के दौरान बीते दो दिन व्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। जिसमें मंगलवार को बेस्वाद खाना और गर्मी से बेहाल होकर विभाग की पोल खोली थी और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने खाना खाने से इनकार किया था। हिन्दुस्तान में खबर प्रसारित होने के बाद बुधवार को आंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.