भोजन की गुणवत्ता व साफ सफाई को डे आफीसर जिम्मेदार
ललितपुर, अगस्त 5 -- ललितपुर। अटल आवासीय विद्यालय धौर्रा में अध्ययनरत बच्चों की तबीयत बिगड़ने के घटनाक्रम से सबक लेते हुए प्रशासन ने इसकी पुनरावृत्ति नहीं होने देने के लिए निगरानी की व्यवस्था को पुख्ता बनाया है। अब भोजन की गुणवत्ता और साफ सफाई जांचने के लिए हर दिन का अलग-अलग डे आफीसर होगा। जो बिना लापरवाही अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। बीते दिनों अटल आवासीय विद्यालय धौर्रा में भोजन करने के बाद लगभग एक सैकड़ा बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी थी। पेट में दर्द, उल्टी और घबराहट की शिकायत होने के बाद उनको मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। खाद्य पदार्थों, पानी और उल्टी के नमूने भी लिए गए थे। जिनकी जांच रिपोर्ट आ चुकी है। कुछ खाद्य सामग्रियां अधोमानक मिली तो वहीं उल्टी में वैक्टीरिया की पुष्टि हुई। इस घटनाक्रम को गम्भीरता से लेते हुए भविष्य में इसकी पुनरावृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.