देवरिया, अप्रैल 4 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। कस्बा के विंध्यवासिनी कॉलोनी में शुक्रवार की रात सोते समय इंटरमीडिएट के एक छात्र की अचानक मौत हो गई। सुबह जानकारी होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि कर दी। इकलौते बेटे की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना क्षेत्र के मल्हनी निवासी अशोक यादव दुबई में रहते हैं। उनकी पत्नी अपने बड़े बेटे शुभम (18) और बेटी आरुषि (14) के साथ कस्बा स्थित विंध्यवासिनी कॉलोनी के मकान में रहती है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात शुभम भोजन करने के बाद अपने कमरे में सो गया, जबकि उसकी मां और बहन दूसरे कमरे में सोई थीं।शनिवार की सुबह जब उसकी मां उसे जगाने पहुंची तो वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उन्होंने अपने घर वालों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिज...