गंगापार, दिसम्बर 27 -- पंचायत भवन से खाना खाने जा रहे सफाईकर्मी को प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घायलावस्था में उसे सीएचसी फूलपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत अरवासी मय बहादुरगढ़ गांव में 35 वर्षीय वरुण यादव पुत्र पतई निवासी पिथौरपुर थाना मेहनगर आजमगढ़ सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। दिनभर कार्य करने के उपरांत वह गांव के ही पंचायत भवन में अकेले रहता था। शुक्रवार शाम उसका खाना बनाने का मन नहीं हुआ तो सोचा कि ढाबे पर खाना खा लें। पैदल खाना खाने जाते समय लगभग नौ बजे जब वह प्रयागराज गोरखपुर राजमार्ग को पार कर रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घायलावस्था में...