भोजन करने के बाद चार बहनें बीमार, दो रेफर
मुजफ्फरपुर, जून 15 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के रहीमपुर रक्सा गांव में सोमवार रात भोजन करने के बाद एक ही परिवार की चार बहनें बीमार हो गईं। पेट दर्द और उल्टी की शिकायत पर परिजनों ने आनन-फानन में सभी को सकरा पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नसीमा खातून (19) एवं सबाना खातून (15) को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं, आठ साल की सैका खातून एवं छह साल की सेमा खातून का पीएचसी में इलाज चल रहा है। मो. जाकिर की पत्नी शबीना खातून ने बताया कि चार पुत्रियों ने भोजन कर लिया था। दो बच्चों ने भोजन नहीं किया था। लाइट कटने के कारण घर के आंगन में बैठी थी। खुद भोजन करने गई तो कुछ अजीब से गंध महसूस हुई। थोड़ी देर बाद बेटियों के पेट में दर्द होने के साथ उल्टी होने लगी। इसके बाद सभी को सकरा अस्पताल ले गई। बड़ी बेटी नसीमा खा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.