मिर्जापुर, अप्रैल 30 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुगढ़ (छतरिया) गाँव में बुधवार को भोजन करते समय अचानक युवक की हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। क्षेत्र के महुगढ़ गाँव निवासी 45 वर्षीय रामरक्षा शादी समारोह में बाजा बजाकर अपने अन्य साथियों के साथ बुधवार को घर आया। पत्नी के साथ भोजन करते समय अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। मृतक को तीन बच्चे है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। यह भी पढ़ें- युवक की अचानक बिगड़ी हालत, मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...