नोएडा, अप्रैल 7 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-12 स्थित कैफे पर फास्ट फूड ऑर्डर करने को लेकर दो युवकों ने एक युवक को पीट दिया। युवक की आंख में गंभीर चोट आई। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा के चिपियाना गांव निवासी बबलू ने पुलिस को बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। वह 30 मार्च को सेक्टर-12 स्थित एक कैफे में फास्ट फूड खाने पहुंचे थे। वहां पहले से दो लड़के खड़े थे। फास्ट फूड ऑर्डर करने को लेकर दोनों लड़कों से कहासुनी हो गई। आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों द्वारा की गई मारपीट से पीड़ित की दाहिनी आंख में चोट आई। वह जिला अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे। इसके बाद आंख का उपचार प्राइवेट अस्पत...