भोजन अच्छा न बनाने के विवाद में पत्नी को मार डाला
गुड़गांव, जून 15 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-93 इलाके में रविवार देर रात शराब के नशे में धुत पति ने भोजन अच्छा न बनने के मामूली विवाद पर पत्नी की बेलन से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान 36 वर्षीय मीना देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम साहिब साहनी है। यह परिवार मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के चैनपुर-मीनापुर गांव का रहने वाला है। पिछले कई सालों से गुरुग्राम के अलग-अलग इलाकों में रह रहा था। साहिब साहनी और मीना देवी यहां एक ठेकेदार के तहत निर्माण कार्य में श्रमिक का काम करते थे। इन दिनों वे सेक्टर-93 में सफायर मॉल की निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास झुग्गी बनाकर रह रहे थे。 यह भी पढ़ें- भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.