हरदोई, मार्च 6 -- पाली, संवाददाता। कस्बे के बरगद तिराहे के पास स्थित एक भोजनालय में चोरों ने बुधवार रात ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, भगौना सहित अन्य सामान और नगदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह होने पर पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना टड़ियावां के गांव जिगनिया निवासी सलमान अली कस्बे के बरगद तिराहे के पास बांस, बल्ली पर टीन शेड से बनी दुकान में एक होटल चलाते हैं। होटल के बर्तन व अन्य सामान रखने के लिए उसी में लकड़ी की एक गुमटी रखी हुई है। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने गुमटी का ताला तोड़कर उसके अंदर रखा एक बड़ा गैस सिलेंडर, 7 भगौना, नगदी व सिक्के चोरी कर लिए। गुरुवार सुबह जब सलमान अपने भोजनालय पर पहुंचे तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.