लखनऊ, अप्रैल 26 -- लखनऊ,संवाददाता। कुर्सी रोड और नेहरू एन्क्लेव इलाके में रविवार को भोजनालय और गैराज में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने फौरन राहत कार्य शुरू किया। भोजनालय में आग लगने से अंदर रखा सारा सामान जल गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।इंदिरा नगर फायर स्टेशन अफसर ने बताया कि शनिवार देर रात कुर्सी रोड के शादियाना लान के पास एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की एक गाड़ी मौके पर भेजी गई थी। आग लान के पास बने यादव भोजनालय में लगी थी। दमकल के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग बुझा ली थी। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। फौरी जांच में आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। उधर, गोमती नगर के नेहरू एन्क्लेव में रविवार की सुबह एक गैराज में भी आग लग गई। कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर टीम पहुंची तो आग तेजी से जल रही थी। हौज पाइप की मदद से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.